सम्पूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई/माधौगढ़, 06 जून। शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तहसील माधौगढ़ सभागार में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 34 का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई।
शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मौके पर टीमों को भेजा गया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, आपूर्ति, पंचायत, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरण सामने आए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें निर्धारित समय सीमा में न्याय मिले। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में व्यक्तिगत रुचि लेने तथा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायतें दर्ज करने का मंच नहीं, बल्कि समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम है।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच.एन. प्रसाद, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ विनय कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीडीओ प्रशांत पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें प्राप्त, 34 का मौके पर निस्तारण Reviewed by dainik madhur india on 4:26 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.