ज्येष्ठ माह में राहगीरों को पिलाया शरबत, गर्मी से मिली राहत*
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुर बालाजी को समर्पित पवित्र ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी को देखते हुए रामकोट इलाके में जगह जगह शनिवार को राहगीरों के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया।
रायपुर आर्यावर्त बैंक के सामने न्यू सैनिक मार्केट की तरफ से हरेराम फौजी ने व दामोदरपुर में उत्तम कुमार के द्वारा शनिवार को ज्येष्ठ माह के अवसर पर शरबत वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई।आयोजकों ने कहा कि ज्येष्ठ में जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आने-जाने वाले राहगीरों,वाहन चालकों और श्रृद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाया गया। चिलचिलाती धूप में शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की।
आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ माह में जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इसी भाव से हर साल गर्मी में शरबत,पानी का वितरण किया जाता है।
ज्येष्ठ माह में राहगीरों को पिलाया शरबत, गर्मी से मिली राहत*
Reviewed by dainik madhur india
on
9:56 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:56 AM
Rating:

No comments: