पीपलरावाँ में अकीदत के साथ ठंडे किए गए ताजिए, या हुसैन के नारों से गूंजा नगर
दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*
पीपलरावाँ। नगर में मोहर्रम की 11 तारीख को तीनों तकिये के बाबा साहब (ताजिंयों) का विसर्जन करबला में अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। दोपहर 1 बजे बुधवारिया बाजार से मुख्य जुलूस का आगाज हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ करबला पहुंचा।
डीजे की धुन और अखाड़े के हैरतअंगेज करतब
जुलूस की शुरुआत होते ही पूरा माहौल "या हुसैन" के नारों से गूंज उठा। डीजे पर बज रहे मजहबी तरानों के बीच युवाओं और अखाड़े के उस्तादों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कला और अखाड़े के करतब दिखाए। जुलूस बुधवारिया बाजार से शुरू होकर मालीपुरा, इतवारी बाजार और श्रीराम मार्केट होता हुआ पीपलरावाँ बस स्टैंड पहुँचा।
जगह-जगह हुआ स्वागत, कुरैशी परिवार ने पिलाया शर्बत
सांप्रदायिक सौहार्द और सेवा की मिसाल पेश करते हुए बस स्टैंड पर कुरैशी परिवार द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और अकीदतमंदों के लिए ठंडे शर्बत का इंतजाम किया गया। इसके अलावा भी मार्ग में कई जगह लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया।
थाना प्रभारी सहित पुलिस बल का साफा बांधकर इस्तकबाल
शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। बड़े तकिये की मोहर्रम कमेटी द्वारा बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने:
थाना प्रभारी: सुबोध कुमार गौतम
उपनिरीक्षक: एस. नायक
आरक्षक: अजय मालवीय
का साफा बांधकर और पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल (स्वागत) किया। इसके बाद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से करबला पहुंचा, जहाँ मजहबी रीतियों के साथ ताजिए ठंडे किए गए।
पीपलरावाँ में अकीदत के साथ ठंडे किए गए ताजिए, या हुसैन के नारों से गूंजा नगर
Reviewed by dainik madhur india
on
9:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:53 AM
Rating:

No comments: