पेड़ से लटका मिला युवक, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर

पेड़ से लटका मिला युवक, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा




लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जामुन के पेड़ की डाल से लटका मिला। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर ओयल (खीरी) रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक जोशी नवीनगर निवासी अयाज (25) पुत्र जाकिर खान शनिवार को गांव के निकट स्थित एक बाग में जामुन के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। ग्रामीणों ने युवक को लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर ओयल, जनपद खीरी रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक युवक का वहां उपचार जारी था।
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पेड़ से लटका मिला युवक, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर पेड़ से लटका मिला युवक, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर Reviewed by dainik madhur india on 9:58 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.