SDOP दतिया द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों को सुरक्षा उपायों के प्रति किया जागरूक*


*SDOP दतिया द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों को सुरक्षा उपायों के प्रति किया जागरूक*

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा।



       
दिनांक 16.06.2026 को एसडीओपी अनुभाग दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत भदौरिया की खिड़की में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। इस अवसर पर नागरिकों को अपने घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

एसडीओपी दतिया ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण में आमजन की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी, अवैध शराब के विक्रय, होटल-ढाबों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, होड़दंग करने वाले व्यक्तियों तथा अन्य किसी भी अवैध कार्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही क्षेत्र में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं किरायेदारों की जानकारी भी पुलिस के साथ साझा करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस के इस जनसंपर्क प्रयास की सराहना  करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
SDOP दतिया द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों को सुरक्षा उपायों के प्रति किया जागरूक* SDOP दतिया द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों को सुरक्षा उपायों के प्रति किया जागरूक* Reviewed by dainik madhur india on 7:04 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.