उनाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 360 लीटर अवैध शराब जब्त
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया
दतिया। जिले के थाना उनाव पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सेरसा कंजर डेरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 360 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद की तथा करीब 1000 लीटर लहान नष्ट कर दिया।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दबिश के दौरान आरोपी अनिल कंजर, बल्ली कंजर और रिंकू कंजर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उनाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 360 लीटर अवैध शराब जब्त
Reviewed by dainik madhur india
on
10:50 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:50 AM
Rating:

No comments: