दतिया के अमित अग्रवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, विक्रम दांगी संयुक्त सचिव

दतिया के अमित अग्रवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, विक्रम दांगी संयुक्त सचिव

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया 




दतिया। जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि समाजसेवी अमित अग्रवाल को मध्यप्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विक्रम सिंह दांगी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति इंदौर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद घोषित की गई।
निर्वाचन बैठक राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर के जिला प्रतिनिधियों और खेल अधिकारियों ने भाग लिया। दतिया के दो प्रतिनिधियों को प्रदेश स्तरीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिले में कुराश खेल को नई पहचान मिलेगी तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। जिले के खेल प्रेमियों ने अमित अग्रवाल और विक्रम सिंह दांगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
दतिया के अमित अग्रवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, विक्रम दांगी संयुक्त सचिव दतिया के अमित अग्रवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, विक्रम दांगी संयुक्त सचिव Reviewed by dainik madhur india on 6:53 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.