इंदरगढ़ में कीटनाशक-बीज की 4 दुकानों पर छापेमारी, कार्रवाई की भनक लगते ही शटर गिराकर भागे दुकानदार

इंदरगढ़ में कीटनाशक-बीज की 4 दुकानों पर छापेमारी, कार्रवाई की भनक लगते ही शटर गिराकर भागे दुकानदार

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया 




दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर सोमवार शाम करीब 4 बजे इंदरगढ़ नगर में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने कीटनाशक और बीज की चार दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया और अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए।
जांच के दौरान टीम ने दुकानों के साइनबोर्ड, स्टॉक रजिस्टर, बिल-वाउचर और अन्य अभिलेखों की जांच की। कई दुकानों पर दवाइयों के बिल-वाउचर और संबंधित कंपनियों के अधिकृत दस्तावेज (पीसी) नहीं मिले। केवल जय महाकाल खाद-बीज भंडार पर कंपनी के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध पाए गए।
अनियमितताएं मिलने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर, एसएडीओ सेवढ़ा सीताराम, आरआई अजय कुशवाह एवं पटवारी हरिओम शर्मा मौजूद रहे।
इंदरगढ़ में कीटनाशक-बीज की 4 दुकानों पर छापेमारी, कार्रवाई की भनक लगते ही शटर गिराकर भागे दुकानदार इंदरगढ़ में कीटनाशक-बीज की 4 दुकानों पर छापेमारी, कार्रवाई की भनक लगते ही शटर गिराकर भागे दुकानदार Reviewed by dainik madhur india on 7:00 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.