3 जुलाई को रतन रॉयल होटल में होगा गुर्जर समाज का सम्मेलन
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया
दतिया। गुर्जर समाज द्वारा 3 जुलाई को शाम 6 बजे रतन रॉयल होटल में भव्य गुर्जर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा होंगे।
सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से समाज के पदाधिकारियों ने ग्राम कुम्हेड़ी, महुआ, केवलारी और लिधौरा का दौरा कर समाज के वरिष्ठजनों से मुलाकात की तथा अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया।
इस दौरान पूर्व मंडी उपाध्यक्ष यतेन्द्र सिंह गुर्जर (इकरा), हरिओम गुर्जर (कालीपुरा), छत्रपाल सिंह गुर्जर (कुम्हेड़ी), धर्मेंद्र गुर्जर एवं सतेंद्र गुर्जर सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
3 जुलाई को रतन रॉयल होटल में होगा गुर्जर समाज का सम्मेलन
Reviewed by dainik madhur india
on
6:50 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:50 AM
Rating:

No comments: