यादव समाज का भाजपा की ओर बढ़ा रुझान, पूर्व सरपंच समेत कई लोग हुए शामिल

यादव समाज का भाजपा की ओर बढ़ा रुझान, पूर्व सरपंच समेत कई लोग हुए शामिल

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा जिला ब्यूरो चीफ 




दतिया। दतिया में यादव समाज का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास बुधवार को फिर देखने को मिला। पूर्व सरपंच अनिरुद्ध यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में अनिरुद्ध यादव, चंदन यादव, रतन यादव, विक्की यादव, लखन यादव, संजू यादव और अंकित यादव के अलावा संतोष अहिरवार, कुणाल खटीक, जीतू सेन और राकेश प्रजापति शामिल रहे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यादव समाज का बढ़ता जुड़ाव संगठन को नई ऊर्जा देगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
यादव समाज का भाजपा की ओर बढ़ा रुझान, पूर्व सरपंच समेत कई लोग हुए शामिल यादव समाज का भाजपा की ओर बढ़ा रुझान, पूर्व सरपंच समेत कई लोग हुए शामिल Reviewed by dainik madhur india on 11:07 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.