पुलिस अधीक्षक संग जिलाधिकारी ने आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक संग जिलाधिकारी ने आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा का किया निरीक्षण
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुर राकेश पाण्डेय।आरक्षी नागरिक पुलिस एवं सम कक्ष पदों पर सीधी भर्ती -2026 के अन्तर्गत आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिला अधिकारी डॉ.राजा गण पति आर० एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज आर० एम०पी० इंटर कॉलेज तथा पी०एम० श्री राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसी टीवी कैमरों,पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ किया जाए।उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए जिससे परीक्षा शान्ति पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हो सके।
पुलिस अधीक्षक संग जिलाधिकारी ने आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा का किया निरीक्षण
Reviewed by dainik madhur india
on
10:17 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:17 AM
Rating:

No comments: