शिकायत पर हाई मास्ट का फाउन्डेशन तो हटा लेकिन उक्त स्थान पर पाटा गया गड्ढा दे रहा हादसों को दावत
दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़ अजय मिश्र
आदर्श नगर पंचायत हरगांव में सड़क पर लगवाई जा रही हाई मास्ट लाइटे शिकायत के बाद हटवा तो दी गई लेकिन बनवाए गए पिलर के गढ्ढों को जिम्मेदारों ने ढंग ठोक पीट कर भरवाने की जहमत नहीं उठाई गई जिस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों के लिए हर पल दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिले की आदर्श नगर पंचायत हरगांव के वार्ड गुरुदेव नगर में दो हाई मास्ट हैलोजन लाइटे लगवाई जा रही थी जिससे आवागमन अवरुद्ध होने की आशंका बनी हुई थी हाई मास्ट हैलोजन लाइट हटवाने के बाबत आम जनमानस द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुरुदेव नगर वार्ड के सभासद ऋषभ गुप्त ने सड़क से हाई मास्ट हैलोजन लाइट हटवाने के बाबत एक प्रार्थना पत्र नगर पंचायत में प्राप्त कराया। जिसकी सूचना उनके स्तर से जिला स्तर पर भी दी गई।सभासद की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सड़क पर लगवाए जा रहे हाई मास्ट हैलोजन लाइटों के फाउन्डेशन को तो हटवा दिया गया लेकिन वहां पर पिलर से हुए गड्ढों को जिम्मेदारों ने भरवा कर सड़क का ठोस रूप से समतली करण करना उचित नहीं समझा।
नगर पंचायत के जिम्मेदारों की वजह से हाई मास्ट के गढ्ढों में वाहन फंस रहे हैं। जिसको लेकर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों की सोंच है कि सड़क से हाई मास्ट हटवाये गये तो समय रहते उन गड्ढों को ठोक पीट कर मजबूत क्यों नहीं भरवाया गया।कल उसी में माल ढ़ोने वाला खाली वाहन फंस गया जिसे काफी देर बाद निकाला जा सका वाहन फंसने के बाद काफी समय तक यातायात अवरुद्ध रहा।
लोगों ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों सहित जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हाई मास्ट हैलोजन के गड्ढों को मजबूत व ठोस रूप से तुरन्त भरवा कर सड़क का समतली करण कर डमरू लगवाया जाये जैसे पहले लगा था ताकि आने वाले समय में लोग अपने को सुरक्षित समझ सकें।
शिकायत पर हाई मास्ट का फाउन्डेशन तो हटा लेकिन उक्त स्थान पर पाटा गया गड्ढा दे रहा हादसों को दावत
Reviewed by dainik madhur india
on
10:15 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:15 AM
Rating:

No comments: