*थाना उनाव पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुये आरोपियो को मय अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार*
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
*आरोपियों से 02 देशी कट्टा, 09 जिन्दा कारतूस सहित अन्य उपकरण जप्त किए*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय लकुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी महो. भांडेर श्री पूनमचंद्र यादव के नेतृत्व में दिनाँक 07.06.26 की रात्रि में मुखविर की सूचना पर लमान माता मंदिर के नीचे बनी धर्मशाला के बगल में उनाव थाना क्षेत्र में ग्राम सेरसा पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना को विफल कर योजना बनाते हुये आरोपियों को धर दबोचा।
*नाम पता आरोपीगण -*
1.समीर पुत्र रफीक कुरैशी उम्र 23 साल निवासी बाबा कपूर की दरगाह किलागेट ग्वालियर
2.भोला कुरैशी पुत्र मुन्ना कुरैशी उम्र 20 साल निवासी कौंच, आराजी लेन कसाई मंडी काँच जिला जालौन (यूपी)
3.सादिक पुत्र सल्लू खान उम्र 20 साल निवासी बाबा कपूर की दरगाह घासमंडी किलागेट ग्वालियर
4.धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामसिंह यादव उम्र 45 साल निवासी गौसपुरा नंबर 01, चार शहर का नाका ग्वालियर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कट्टा 315 बोर, एक कट्टा 12 बोर, 07 जिंदा राउंड 315 बोर, 02 जिंदा कारतूश 12 बोर, 04 मोबाइल, 01 लोहे का सरिया, 02 टार्च, 01 फनर मय पत्ती के 01 पेंचकस को जप्त किया गया।
आरोपी सलमान खान पुत्र लियाकत खान निवासी कसाई मंडी अलापुर जौरा रोड जिला मुरैना का मौके से फरार जिसकी तलाश जारी।
आरोपीगणों से जप्तश्दा माल एक कट्टा 315 बोर, एक कट्टा 12 बोर, 07 जिंदा राउंड 315 बोर, 02 जिंदा कारतूश 12 बोर, 04 मोबाइल, 01 लोहे का सरिया, 02 टार्च, 01 फनर मय पत्ती के 01 पेंचकस ।
आरोपीगण द्वारा थाना मौ जिला भिंड एवं थाना सेंवढा में भैंसें चोरी करने की वारदात करना स्वीकार किया है।
आरोपी समीर कुरैशी एवं भोला कुरैशी पर थाना एट, थाना कोंच, कोतवाली झांसी, थाना पूंछ में कई मामले दर्ज होना बताया गया है तथा पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही होना पता चला है। अन्य अपराधों की जानकारी ली जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में उनि. यतेंद्र भदौरिया थाना प्रभारी उनाव, सउनि नीरज विमल, प्रआर संजय सिंह, प्रआर आदित्य शर्मा, आर. विकास यादव, आर मोहित शर्मा, आर दर्शन यादव, आर भूपेन्द्र, आर दीपांशु साहू, आर आनंद चौरसिया, आर अरविंद सिहं, आर. अनूप शर्मा
थाना उनाव पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुये आरोपियो को मय अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
Reviewed by dainik madhur india
on
10:20 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:20 AM
Rating:

No comments: