सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया 




दतिया। पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने सेवानिवृत्त डीएसपी (एजेके) उमेश कुमार गर्ग, एएसआई फतेह सिंह गुर्जर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक हरिशरण शर्मा एवं बैकुंठनारायण को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उनके परिजनों ने भी पुलिस सेवा के दौरान मिले सहयोग, चुनौतियों और पारिवारिक अनुभवों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सूबेदार अजय वर्मा, सूबेदार नईम खान सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित Reviewed by dainik madhur india on 7:13 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.