शादी से पहले युवती लापता,परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

शादी से पहले युवती लापता,परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा




सीतापुरथाना कमला पुर क्षेत्र के ग्राम बसंत पुर में एक युवती को  एक युवक पर परिजनों ने बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है तथा मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बसंतपुर निवासी परिवर्तित नाम रिशू का विवाह आगामी बारह जुलाई 2026 को निर्धारित था। परिवार के अनुसार युवती की बरीक्षा एवं गोद भराई की रस्म भी हो चुकी थी।
  बाईस जून की शाम लगभग छः बजे युवती घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।परिजनों का कहना है कि गांव निवासी अंकित युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
  परिजनों के अनुसार युवती अपने साथ सोने- चाँदी के आभूषण, आवश्यक दस्तावेज तथा लगभग पचास हजार रुपये नकद भी ले गई है।पीड़ित परिवार के अनुसार सम्बन्धित युवक का आचरण पूर्व से संदिग्ध रहा है तथा वह पहले भी ऐसी घटनाओं में संलिप्त रहा है। 
  परिवार ने युवती की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए आशंका जताई है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
  पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर से मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
शादी से पहले युवती लापता,परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप शादी से पहले युवती लापता,परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप Reviewed by dainik madhur india on 10:07 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.