संतोषी माता मंदिर का 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

संतोषी माता मंदिर का 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया 

दैनिक मधु रइंडिया अजय मिश्रा




सीतापुर कसमण्डा विकास खण्ड के कमलापुर कस्बा स्थित संतोषी माता मंदिर का चौव्वनवां स्थापना दिवस श्रृद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखनऊनिवासी कैलाश जायसवाल अपने परिवार सहित मंदिर पहुंचे और वार्षिकोत्सव में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
  जानकारी के अनुसार, मंदिर का निर्माण वर्ष 1972 में उनकी बुआ स्वर्गीय रामकली जायसवाल द्वारा कराया गया था।तभी से परिवार के सदस्य प्रतिवर्ष पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर का स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं।
  कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं कथा श्रवण के साथ हुई।इसके पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया और फिर विशाल भंडारे का शुभारम्भ हुआ।भंडारे में श्रृद्धालुओं को सब्जी- पूड़ी,छोला-चावल एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।देर शाम तक बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
  भंडारे के सफल आयोजन एवं प्रसाद वितरण में संदीप उर्फ दीपू जायसवाल,दीपक जायसवाल,आर्यांश जायसवाल,युवान जायसवाल,अव्यान जायसवाल एवं वैष्णवी जायसवाल ने विशेष सहयोग करते हुए श्रृद्धालुओं की सेवा की।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रृद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
संतोषी माता मंदिर का 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया संतोषी माता मंदिर का 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया Reviewed by dainik madhur india on 10:02 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.