मोहर्रम की सात तारीख का जुलूस, अखाड़ेबाजों ने दिखाए हैरत अंगेज करतब।
*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*
पीपलरावाँ। नगर में मोहर्रम की सात तारीख पर तीनों तकिये (बड़ा तकिया, बिछला तकिया और छोटा तकिया) के 'बड़े साहब' का पारंपरिक जुलूस अकीदत और मातमी धुन के साथ निकाला गया। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन की याद में पूरा माहौल 'या हुसैन, या हुसैन' के नारों से गूंज उठा। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
धार्मिक रस्मों के साथ शुरू हुआ जुलूस
जुलूस की शुरुआत से पहले मोहर्रम की पारंपरिक रस्में अदा की गईं। बड़े साहब को मेंहदी लगाई गई, सेहरे सजाए गए और मलीदे पर नियाज दिलाई गई। इसके बाद ताशे, ढोल और नगाड़ों की मातमी धुन के साथ जुलूस की शुरुआत हुई।
नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा कारवां
यह भव्य जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। बुधवारिया बाजार से शुरू होकर जुलूस इतवारिया बाजार होते हुए बड़ा तकिया पहुँचा और वहाँ से पुनः वापस बुधवारिया बाजार आकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान जगह-जगह अकीदतमंदों को शर्बत पिलाया गया और हलीम (अलीम) बांटी गई।
अखाड़ेबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
जुलूस का मुख्य आकर्षण हेरतअंगेज करतब रहे। बुधवारिया बाजार और प्रमुख चौराहों पर अखाड़े के जांबाजों ने लाठी, और पारंपरिक शस्त्रों से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
सुरक्षा और व्यवस्था में जुटे रहे जिम्मेदार
जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए।
आयोजन को सफल बनाने में तीनों तकिये की इंतजामिया कमेटियों के पदाधिकारी सक्रिय रहे, जिनमें:
बड़ा तकिया: सदर जफीर पठान, फिरोज शेख, अमन पठान
बिछला तकिया: सफीक मंसूरी
छोटा तकिया: शकील मंसूरी
सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और
मोहर्रम की सात तारीख का जुलूस, अखाड़ेबाजों ने दिखाए हैरत अंगेज करतब।
Reviewed by dainik madhur india
on
10:11 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:11 AM
Rating:

No comments: