फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ 

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा




सीतापुर राकेश पाण्डेय।आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ जिला महिला चिकित्सालय में जिला अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। 
  इस अवसर पर जिला अधिकारी डॉ.राजागण पति आर.ने अभियान का शुभारम्भ करते हुए शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई।
  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुनीता कश्यप ने जिला अधिकारी को स्मृति स्वरूप फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया।
  कार्यक्रम के उपरांत जिला अधिकारी ने मातृ सुरक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर अस्पताल में साफ-सफाई,स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
  निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल की स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों से पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाँच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुख रंजन समद्दर,मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ.सुनीता कश्यप सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ Reviewed by dainik madhur india on 6:00 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.