भट्ठा संचालकों ने सपा,विधायक को सौंपा ज्ञापन, हाई ड्राफ्ट प्रणाली के लिए दो साल का समय बढ़ाने की मांग
भट्ठा संचालकों ने सपा,विधायक को सौंपा ज्ञापन, हाई ड्राफ्ट प्रणाली के लिए दो साल का समय बढ़ाने की मांग
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
लहरपुर (सीतापुर)। जिला ईंट उद्योग समिति के अध्यक्ष हाजी कमालउद्दीन के नेतृत्व में ईंट भट्ठा संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को स्थानीय तहसील मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में लहरपुर विधायक अनिल वर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर हाई ड्राफ्ट प्रणाली में परिवर्तन के लिए दो वर्ष का अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग की। इस दौरान विधायक को नैमिष धाम का स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि निर्धारित समयावधि में सभी ईंट भट्ठों को हाई ड्राफ्ट प्रणाली में परिवर्तित करना संभव नहीं है। ऐसे में भट्ठा संचालकों को दो वर्ष का अतिरिक्त समय दिया जाना आवश्यक है।
विधायक अनिल वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह कवरिंग लेटर के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश के पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना तथा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर भट्ठा संचालकों की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला ईंट उद्योग समिति के अध्यक्ष हाजी कमालउद्दीन, हाजी बबलू, हाजी नसरुद्दीन, इस्लामू, हाजी जावेद खान, मोहम्मद हारुन अंसारी, खुर्शीद अहमद सहित अन्य भट्ठा संचालक मौजूद रहे।
भट्ठा संचालकों ने सपा,विधायक को सौंपा ज्ञापन, हाई ड्राफ्ट प्रणाली के लिए दो साल का समय बढ़ाने की मांग
Reviewed by dainik madhur india
on
6:03 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:03 AM
Rating:


No comments: