अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम संपन्न दैनिक मधुर इंडिया। संपादक प्रदीप मिश्रा

अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम संपन्न

दैनिक मधुर इंडिया। संपादक प्रदीप मिश्रा
अनूपपुर। जिला कांग्रेस सेवादल अनूपपुर द्वारा रविवार को कोतमा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मासिक ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार (गुड्डू) चौहान द्वारा राष्ट्रध्वज (तिरंगा) फहराकर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन. एस. हार्डीकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज भी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के लिए सेवादल को उसी समर्पण एवं अनुशासन के साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहना होगा। उन्होंने अनूपपुर जिले में कांग्रेस सेवादल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल, महिला सेवादल, यंग ब्रिगेड, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सफीर मंसूरी, महिला सेवादल की संभागीय प्रभारी संध्या वर्मा, आशा वर्मा, दीपिका साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, पूर्व पार्षद अंकित सोनी, नदीम अशरफी, रोहित कोल, कोमल महाराज, शिखर, इफ्तिखार, जोगमन जायसवाल, भोले जायसवाल, जयप्रकाश पांडे, दीपक जायसवाल, सैफ अली अंसारी, सूर्य प्रताप सिंह, संतोष कुमार राठौर, जमुना कोल, नंदन कोल, विष्णु गुप्ता, अरविंद, रामप्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों का गायन किया गया तथा कांग्रेस सेवादल के महान नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा शंकर सिंह को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रविंद्र सुखाड़िया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम संपन्न दैनिक मधुर इंडिया। संपादक प्रदीप मिश्रा अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम संपन्न  दैनिक मधुर इंडिया। संपादक प्रदीप मिश्रा Reviewed by dainik madhur india on 12:07 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.