किया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह का शुभारम्भ
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुरपुलिस लाइन स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल ओपेन हाल में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह का शुभारम्भ नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल जिला अधिकारी डा. राजागणपति आर.ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी डा.दीक्षा जोशी सहित उपस्थित सभी जनों द्वारा योगा किया गया।
इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पांच जून 2026 से इक्किस जून 2026 के मध्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं,जिसमें आज योग दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया है।योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक शांति का अनुभव होता है। हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिये।
प्रधान मंत्री ने इस योग कार्य क्रम को बढ़ावा दिया है और सभी को योग करने हेतु प्रेरित भी किया है।इक्किस जून को भव्य योग दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी लोगों बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने योग के माध्यम से स्वस्थ,संतुलित एवं निरोगी जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
किया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह का शुभारम्भ
Reviewed by dainik madhur india
on
10:24 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:24 AM
Rating:

No comments: