विभागीय नोटिस मिलने के बावजूद बहाया जा रहा सरकारी रोड पर घरेलू पानी
सीतापुर हरगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड हरगांव के एक गांव के बीच से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सहमति पर सडक चौड़ी करण के अन्तर्गत बनवायी गई थी।जिसे ग्राम वासियों के द्वारा सडक मार्ग पर जबरन घरेलू पानी बहाकर नष्ट करने कोशिश की जा रही है।जिस पर विभाग की तरफ से एक नोटिस भी जारी की गई।परन्तु आज तक दबंगों ने पानी बहाना बंद नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार हरगांव विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रीछिन के बीच से लोक निर्माण विभाग सीतापुर की ओर से धौरहरा की पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरूण वर्मा की पहल पर केन्द्र से प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के अन्तर्गत हरगांव से राजेपुर जाने वाली सड़क को बनवाया गया था।जिस पर कुछ लोगों द्वारा अपने घर का पानी बहाया जा रहा है जिसको लेकर सम्बन्धितों को लोक निर्माण विभाग सीतापुर की ओर से पत्रांक 06/यूपी 66169/2029 दिनांक दो जून 2026 द्वारा नोटिस भी जारी की जा चुकी है,लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद भी मेन रोड पर पानी बहाने से गांव के दबंग लोग रोक नहीं रहे है।
बताने के अनुसार ग्राम रीछिन निवासी इसरार अहमद,बुनियाद,सबीर,मुन्ना अबरार,पुत्रगण फकीर मोहम्मद द्वारा अपने घर का पानी सड़क पर छोड़ा जा रहा है। जिससे सरकारी सड़क खराब हो गई है।
सूत्र बताते हैं कि यह लोग अपनी जगह पर अपने सामने ट्रॉली खड़ी करते हैं तथा दूसरे मकान के सामने इनके घर का पूरा पानी भरा रहता है। इनके द्वारा किए गए इस कार्य से सरकारी सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। जल भराव की सड़क धस चुकी है आम लोगों को आने- जाने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस जगह पर पानी भरे होने से कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से सरकारी सड़क पर जल भराव करने वालों के तत्काल विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर सड़क दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विभागीय नोटिस मिलने के बावजूद बहाया जा रहा सरकारी रोड पर घरेलू पानी
Reviewed by dainik madhur india
on
10:27 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:27 AM
Rating:

No comments: