संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी चन्द्र अग्रवाल की श्रृद्धांजलि सभा हुई सम्पन्न
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
बाबू लक्ष्मी चन्द्र अग्रवाल संघ के ध्येय निष्ठ कार्यकर्ता थे- "मृदु"
सीतापुर ।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व.लक्ष्मी चन्द्र अग्रवाल "बाबूजी" के निधन पर श्रृद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर बोलते हुए सीतापुर विभाग के पूर्व विभाग सम्पर्क प्रमुख एवं बिसवां के जिला विमर्श प्रमुख कमलेश मौर्य मृदु ने उनका पावन स्मरण करते हुए अनेक संस्मरण सुनाते हुए उन्होंने श्रृद्धांजलि अर्पित की।
महामना मदनमोहन मालवीय विद्यामंदिर इण्टर कालेज गोमती नगर के सभागार में आयोजित इस श्रृद्धां जलि सभा में उन्होंने कहा बाबू लक्ष्मी चंद्र प्रसिद्ध से दूर ध्येयवादी कार्यकर्ता थे।उनका सम्पूर्ण जीवन संघ के लिए समर्पित था।
राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने बाबूजी को काव्यां जलि अर्पित करते हुए कहा आना व जाना तो है जग की गति रोज ही लाख करोड़ गये हैं।पै बाबू जी तो जन-मानस पे व्यक्तित्व की छाप ही छोड़ गये हैं।अपने घर के स्पंदनों को सबके उरों से "मृदु" जोड़ गये हैं।स्नेह के बंधनों में हमें बांध स्वयं भव बंधन तोड़ गये हैं।
इसी क्रम में डा.हरमेश चौहान,देवेंद्र अस्थाना, लक्ष्मी चंद शुक्ल,अधि वक्ता प्रभात अधौलिया, प्रशांत भाटिया,सुन्दर लाल,सुभाष चंद्र,सरदार मनजीत सिंह व नरेन्द्र भदौरिया तथा बाबू जी के बड़े सुपुत्र जितेन्द्र अग्रवाल सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र समर्पित निस्पृह और निश्छल जीवन की सराहना की।
अन्त में सभी उपस्थित गणमान्य नागरिक जन ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।
संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी चन्द्र अग्रवाल की श्रृद्धांजलि सभा हुई सम्पन्न
Reviewed by dainik madhur india
on
10:20 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:20 AM
Rating:

No comments: