प्राकृतिक खेती सम्बन्धी सम्पन्न हुई कार्यशाला सम्मानित हुए किसान

प्राकृतिक खेती सम्बन्धी  सम्पन्न हुई कार्यशाला सम्मानित हुए किसान

 दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा 




सीतापुर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के बारह वर्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा निरंतर जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के रोड मैप को जनता के समक्ष रखा जा रहा है।
  इसी क्रम में बिसवां मिल के गन्ना सभागार में प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिसवां विधायक निर्मल वर्मा उपस्थित रहे। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल द्वारा की गई। 
 अपने उद्बोधन में बोलते हुए मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने बताया कि प्राकृतिक खेती आधुनिक भारत की बड़ी आवश्यकता है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से इस खेती के किसान निरंतर उन्नत हो रहे हैं और जहर मुक्त खेती बन रही है।यह प्राकृतिक खेती स्वास्थ्य के लिए उत्तम है,भारत के प्रत्येक नागरिक को उत्तम व्यवस्थाएं मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का यही मुख्य विजन है।
  उन्होंने इस प्रकार की खेती कर रहे किसानों की सराहना की और विश्वास दिलाया कि सरकार उनके लिए हर प्रकार से तत्पर है।
 अपने सम्बोधन में विशिष्टअतिथि स्थानीय विधायक निर्मल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे पैमाने पर किसान भाई प्राकृतिक खेती अपना रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार उनको उत्तम अवसर प्रदान कर रही है और आने वाले समय में यह अवसर और तकनीक दोनों प्रदान करने में बड़ी बढ़ोत्तरी की जाएगी। 
उन्होंने स्थानीय किसानों से अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का आवाह्न भी किया।
 अपने अध्यक्षीय भाषण में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बताया कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बारह साल पूरी कर चुकी है और प्रदेश सरकार योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्रित्व काल में नौ वर्ष पूर्ण कर चुकी है।यह कहते प्रसन्नता हो रही है कि यह पूरा कार्यकाल किसानों को समर्पित रहा है आज प्राकृतिक खेती कर रहे किसान जो कि हमारे शरीर व धरती को जहर मुक्त बना रहे हैं हम सब की धरोहर है,और भाजपा की सरकार उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।आज इस कार्यशाला में किसानों  को प्राकृतिक खेती के लाभ और उससे जुड़कर किस प्रकार से राष्ट्रवाद व समाज की सेवा की जा सकती है इस पर विस्तार से चर्चा हो रही है हमें यह कार्य अपने तक सीमित नहीं रखता है हमें अपने किसान भाइयों को निरंतर इस प्राकृतिक खेती से जोड़ने का कार्य करना है जिससे हमारा कृषि प्रधान देश विश्व की कृषि का दिशा निर्धारक गुरु बने। 
 जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज किसान भाइयों का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है 2027 में दो तिहाई बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलने जा रहा है और निश्चित तौर से यह कार्यकाल एक ऐसा इतिहास लिखेगा जिसकी स्वर्णिम गाथा सदियां गायेगीं।
  इस अवसर पर प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान भाइयों का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक जया सिंह,सुधाकर शुक्ल पटेल रेखा वर्मा, विपुल प्रताप सिंह, कामेश शुक्ल,रवि सिंह, लोकेश मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारी कार्य कर्ता व प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान व कार्य कर्ता उपस्थित रहे।
प्राकृतिक खेती सम्बन्धी सम्पन्न हुई कार्यशाला सम्मानित हुए किसान प्राकृतिक खेती सम्बन्धी  सम्पन्न हुई कार्यशाला सम्मानित हुए किसान Reviewed by dainik madhur india on 8:11 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.