रोड क्रास कर रहे बाइक सवार को बुलेरो ने रौंदा हुई

रोड क्रास कर रहे बाइक सवार को बुलेरो ने रौंदा  हुई
 
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा 




सीतापुर हरगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत घर से दुकान का सामान लेने हरगांव गए ग्राम रीछिन निवासी बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति को रोड क्रास करते समय सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेरो ने रौंद दिया।जिससें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बुलेरो सहित मौके से फरार हो गया।
   जानकारी के अनुसार जिले के हरगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीतापुर लखीमपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे घर से दुकान का सामान लेने हरगांव आए ग्राम रीछिन निवासी अड़तालिस वर्षीय रामपाल पुत्र शंकर की बाइक को त्रिमूर्ति पेट्रोल पंप के सामने बने कट के पास सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
  सूचना पाकर पहुंची हरगांव पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उम्मीद के आधार पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव में भेजा।जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।उधर से गुजर रहे ग्राम रीछिन के प्रधान प्रतिनिधि वसीम अंसारी ने तत्काल परिजनों को सूचित कर दिया।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
रोड क्रास कर रहे बाइक सवार को बुलेरो ने रौंदा हुई रोड क्रास कर रहे बाइक सवार को बुलेरो ने रौंदा  हुई  Reviewed by dainik madhur india on 8:17 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.