प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने कृषि कार्यशाला एवं उन्नत कृषक मेला आयोजित* *जिले के 675 किसानों ने लिया भाग, आधुनिक कृषि तकनीकों की मिली जानकारी* दैनिक मधुर इंडिया

*प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने कृषि कार्यशाला एवं उन्नत कृषक मेला आयोजित*

*जिले के 675 किसानों ने लिया भाग, आधुनिक कृषि तकनीकों की मिली जानकारी*
दैनिक मधुर इंडिया

भागवत साहनी जिला विशेष संवाददाता 

   
  

सक्ती, / खेत बचाओ अभियान एवं राज्य सरकार के 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के उपस्थिति में कृषि विभाग द्वारा नगर पंचायत डभरा स्थित अग्रसेन भवन में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि कार्यशाला तथा उन्नत कृषक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाना हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। 




इस अवसर पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे न केवल भूमि की उर्वरता संरक्षित रहती है, बल्कि उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया तथा शासन द्वारा संचालित कृषि हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।




           कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 675 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृषि क्षेत्र की नवीन तकनीकों, योजनाओं तथा नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के दौरान किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं बेहतर कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जैविक खेती अपनाने से मिट्टी की उर्वरता सुरक्षित रहती है, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।




कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कृषि योजनाओं एवं तकनीकों से संबंधित जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई। इसके साथ ही हितग्राहियों को अरहर मिनिकिट और नील हरित शैवाल का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर किसानों को पौधरोपण हेतु पौधों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, श्री रघुराम गुप्ता, श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं किसान उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने कृषि कार्यशाला एवं उन्नत कृषक मेला आयोजित* *जिले के 675 किसानों ने लिया भाग, आधुनिक कृषि तकनीकों की मिली जानकारी* दैनिक मधुर इंडिया प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने कृषि कार्यशाला एवं उन्नत कृषक मेला आयोजित*  *जिले के 675 किसानों ने लिया भाग, आधुनिक कृषि तकनीकों की मिली जानकारी* दैनिक मधुर इंडिया Reviewed by dainik madhur india on 7:56 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.