हत्या के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना भाण्डेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

*हत्या के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना भाण्डेर पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया




दिनांक 03.06.2026 को विनोद उर्फ खुशी यादव का शव पहुंज नदी में मिलने पर थाना भाण्डेर में मर्ग कायम कर जांच की गई। जांच के आधार पर अपराध क्रमांक 99/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना भांडेर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.06.2026 को हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल पुत्र रिपुदमन उर्फ बब्बू यादव (28 वर्ष), निवासी सिमथरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ उपरांत उसके बताए अनुसार घटना के समय पहने कपड़े एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
         उल्लेखनीय है कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी रवि यादव निवासी शुक्लहारी, मनोज यादव निवासी अजीतपुरा, गुलशन यादव निवासी चंद्रौल, आकाश दोहरे निवासी चंद्रौल तथा करण सिंह उर्फ काजू यादव निवासी शुक्लहारी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक कोमल परिहार, उपनिरीक्षक सोवरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक 478 बलराम सिंह, प्रधान आरक्षक 532 अवधेश, आरक्षक 802 महेश कौरव, आरक्षक चालक 120 सौरभ बाजपेयी, आरक्षक 397 विशाल श्रीवास्तव, आरक्षक 924 गादीपाल कुशवाहा, आरक्षक मिथुन यादव, आरक्षक 366 दिलीप तथा सैनिक 21 अनिल श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।
हत्या के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना भाण्डेर पुलिस ने किया गिरफ्तार हत्या के मामले में फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना भाण्डेर पुलिस ने किया गिरफ्तार Reviewed by dainik madhur india on 7:55 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.