सीतापुर रामकोट में 14.4 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
होंडा सिटी कार से करते थे तस्करी, अंतरराष्ट्रीय कीमत 14 लाख रुपए बताई गई
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 14 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकोट पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 15-16 जून की रात मिर्जापुर मोड़ के पास एक होंडा सिटी कार चालक ने पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार, जल्दबाजी में कार सड़क किनारे नाली में फंस गई। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन को घेरकर चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष अकेला पुत्र स्व.ओमप्रकाश अकेला, निवासी शमशेर बाग, थाना कोतवाली नगर, सीतापुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर रखी एक प्लास्टिक की बोरी से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि नियमानुसार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर तलाशी की प्रक्रिया पूरी की गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर गांजे का कुल वजन14 किलो 400 ग्राम पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह गांजे की खेप सीतापुर शहर, मैगलगंज और शाहजहांपुर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था।
रामकोट थाना प्रभारी पीयूष सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारीहै और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
सीतापुर रामकोट में 14.4 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Reviewed by dainik madhur india
on
8:54 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:54 AM
Rating:

No comments: