दतिया एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं 95 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दतिया एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं 95 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया 




दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, साइबर अपराध, घरेलू विवाद, मारपीट समेत विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुईं।
एसपी ने सभी आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निराकरण के लिए संबंधित एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, सभी एसडीओपी तथा विभिन्न थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग के अनुसार आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।
दतिया एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं 95 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दतिया एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं 95 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश Reviewed by dainik madhur india on 7:04 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.