11 लाख की सीसी सड़क 9 महीने में उखड़ी, रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ा
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया
दतिया। सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर की पहाड़ी तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत खमरोली द्वारा विधायक निधि से लगभग 11 लाख रुपये की लागत से 365 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के महज 9 महीने बाद ही सड़क पूरी तरह उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और आसपास के गांवों के लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क पर फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
11 लाख की सीसी सड़क 9 महीने में उखड़ी, रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ा
Reviewed by dainik madhur india
on
7:07 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:07 AM
Rating:

No comments: