सीतापुर सिधौली में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत* देर रात बाइक पेड़ से टकराई, घंटों बाद खाई में मिले शव

*सीतापुर सिधौली में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत* 

देर रात बाइक पेड़ से टकराई, घंटों बाद खाई में मिले शव

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवक पूरी रात हाईवे किनारे खाई में पड़े रहे। सुबह करीब 9 बजे राहगीरों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी पुलिस को हुई, जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, सिधौली क्षेत्र के मनिकापुर चौराहे के निकट नेशनल हाईवे और रेलवे लाइन के बीच बनी खाई में शुक्रवार सुबह राहगीरों ने एक क्षतिग्रस्त बाइक और दो युवकों को पड़ा देखा। सूचना मिलते ही सिधौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकलवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों के शव बुरी तरह अकड़ चुके थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हादसा देर रात हुआ था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने या बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण दोनों युवक सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। गंभीर चोट लगने के बाद समय पर मदद न मिलने से उनकी मौत हो गई।
रात के समय सुनसान मार्ग और गहरी खाई होने के कारण किसी राहगीर की नजर उन पर नहीं पड़ सकी। सुबह लोगों की आवाजाही शुरू होने पर घटना का पता चला। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनोंने मृतकों की पहचान कृष्णा (20) पुत्र रामू निवासी नारायणपुर थाना कमलापुर तथा करण (22) पुत्र रामसेवक निवासी लालपुर इटौवा थाना मछरेहटा के रूप में की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सीतापुर सिधौली में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत* देर रात बाइक पेड़ से टकराई, घंटों बाद खाई में मिले शव सीतापुर सिधौली में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत*   देर रात बाइक पेड़ से टकराई, घंटों बाद खाई में मिले शव Reviewed by dainik madhur india on 7:13 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.