बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर दो की मौत
दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरन पुरवा निवासी अंकुर पुत्र मायाराम उम्र 22 वर्ष काशीराम पुत्र दुलारे उम्र 35 वर्ष अपने से नवाब नगर जा रहे थे विसवाँ तरफ से तेज गति से आ रही बोलोरो अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक अंकुर पुत्र मायाराम उम्र 20 वर्ष काशीराम पुत्र दुलारे खाई में गिरे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं बोलोरो गाड़ी भी पलट गई
थाना थानगांव के नसीरपुर निवासी सुखमन पुत्र परमजीत उम्र 21 वर्ष वही सनदागांव निवासी पुरूसिमनर पुत्र एकड सिंह उम्र 20 वर्ष भी घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार सीएचसी लहरपुर में कर कराया गया है जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवकों की मौत हुई है परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर दो की मौत
Reviewed by dainik madhur india
on
6:11 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:11 AM
Rating:


No comments: