शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला इंदिरा आवास, धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव* *नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत*
*शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला इंदिरा आवास, धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*
*नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत*
दैनिक मधुर इंडिया
भागवत साहनी जिला विशेष संवाददाता
सक्ती - जिले के विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी स्थित शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला इंदिरा आवास, धमनी में 18 जून 2026 को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच प्रतिनिधि दीपक मधुकर एवं जनपद सदस्य विजय केशी रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया तथा गणवेश, पुस्तकें एवं पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती रूपा बंजारे ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें गणवेश, पुस्तकें और पेन वितरित किए गए। उन्होंने उपस्थित पालकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह भी किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि दीपक मधुकर, जनपद सदस्य विजय केशी, पंच श्रीमती अनीता बंजारे, पंच श्रीमती गायत्री महंत, प्रधान पाठक श्रीमती रूपा बंजारे, शिक्षक मोहनलाल साहू, प्रदीप लक्ष्मी प्रसाद बंजारे खटर्जी, विकास कोयल, धुराई बाई महंत, धरमीन स्व-सहायता संगठन की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।
शासकीय उन्नयन प्राथमिक शाला इंदिरा आवास, धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव* *नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत*
Reviewed by dainik madhur india
on
11:10 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:10 AM
Rating:



No comments: