रामकोट में नौ महीने से अधिक समय से अधूरे सड़क निर्माण में फंसे सीतापुर डी एम, घंटों लगा रहा जाम

*रामकोट में नौ महीने से अधिक समय से अधूरे सड़क निर्माण में फंसे सीतापुर डी एम, घंटों लगा रहा जाम*

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा




सीतापुररामकोट कस्बे में नौ महीने से अधिक समय से चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य ने अब अफसरों को भी नहीं बख्शा।बुधवार को सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ.राजा गणपतिआर.भी भीषण जाम में फंस गए।
   जिलाधिकारी नैमिषारण्य की तरफ जा रहे थे। रामकोट कस्बे में पहुंचते ही उनका काफिला जाम में फंस गया। नैमिषारण्य जाने वाली मुख्य सड़क पर नौ महीने से चौड़ी करण और नाला निर्माण का काम चल रहा है।आधा-अधूरा निर्माण सड़क के कारण यहां रोजाना घंटों जाम लगता है।
*हालात का लिया जायजा:*  
  जाम में फंसने के बाद जिला अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने गाड़ी से उतरकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य में देरी का कारण पूछा। स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी को बताया कि नौ महीने से काम कछुआ चाल से चल रहा है। खुले नालों और सड़क पर पड़े मलबे से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
  स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोज हजारों श्रृद्धालु नैमिषारण्य जाते हैं। एंबुलेंस तक जाम में फंसी रह जाती हैं। जिला अधिकारी के खुद जाम में फंसने के बाद लोगों को उम्मीद है कि अब सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण के काम में तेजी आएगी।
*अधिकारियों को दिए निर्देश:*  
सूत्रों के मुताबिक जिला अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को तलब कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
रामकोट में नौ महीने से अधिक समय से अधूरे सड़क निर्माण में फंसे सीतापुर डी एम, घंटों लगा रहा जाम रामकोट में नौ महीने से अधिक समय से अधूरे सड़क निर्माण में फंसे सीतापुर डी एम, घंटों लगा रहा जाम Reviewed by dainik madhur india on 9:57 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.