सीतापुर इमलिया सुल्तानपुर बंद घर से 50 हजार नकद और जेवर चोरी परिवार तिलक में गया था, चोरों ने अलमारी और बक्से का तोड़ा ताला
सीतापुर इमलिया सुल्तानपुर बंद घर से 50 हजार नकद और जेवर चोरी
परिवार तिलक में गया था, चोरों ने अलमारी और बक्से का तोड़ा ताला
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में चोरों ने गुरुवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच एक खाली मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग तिलक समारोह में शामिल होने गए थे।
शुक्रवार सुबह वापस लौटने पर घर का सामानबिखरा मिला और चोरी की घटना का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार निजामपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर गया था। इसी दौरान चोरों ने खाली घर का फायदा उठाते हुए मकान में प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों तथा बक्सों के ताले तोड़कर सामान खंगाल डाला।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से हजारों रुपयेमूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात के बाद पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं सेलोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
सीतापुर इमलिया सुल्तानपुर बंद घर से 50 हजार नकद और जेवर चोरी परिवार तिलक में गया था, चोरों ने अलमारी और बक्से का तोड़ा ताला
Reviewed by dainik madhur india
on
7:42 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:42 AM
Rating:

No comments: