वार्ड क्रमांक 4 में पंडा की नरिया पर क्षतिग्रस्त पुलिया, अंधेरे और खुले गड्ढों से हर पल हादसे का खतरा

वार्ड क्रमांक 4 में पंडा की नरिया पर क्षतिग्रस्त पुलिया, अंधेरे और खुले गड्ढों से हर पल हादसे का खतरा

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।




सिंधी मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग बना जानलेवा, बारिश और रात का अंधेरा बढ़ा रहा जोखिम
दतिया।
शहर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित पंडा की नरिया पर बनी पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। पुलिया पर बने बड़े-बड़े खुले गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन कई लोग यहां हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच रहे हैं।
यह मार्ग सिंधी मंदिर जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां दिनभर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का आवागमन रहता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यहां न तो पुलिया की मरम्मत कराई गई है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं।
स्थिति रात में और भी भयावह हो जाती है। इस स्थान पर स्ट्रीट लाइट या किसी भी प्रकार की रोशनी की व्यवस्था नहीं है। अंधेरे के कारण पुलिया पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे रात के समय दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। बारिश होने पर पानी भर जाने से गड्ढे पूरी तरह छिप जाते हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए खतरा और गंभीर हो जाता है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या से बेखबर बना हुआ है। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, न बैरिकेडिंग की गई है और न ही क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत शुरू की गई है।
जनता का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब इस पुलिया की मरम्मत होगी और यहां प्रकाश व्यवस्था की जाएगी? नागरिकों ने मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए पुलिया की तत्काल मरम्मत, गड्ढों को भरने तथा पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।
वार्ड क्रमांक 4 में पंडा की नरिया पर क्षतिग्रस्त पुलिया, अंधेरे और खुले गड्ढों से हर पल हादसे का खतरा वार्ड क्रमांक 4 में पंडा की नरिया पर क्षतिग्रस्त पुलिया, अंधेरे और खुले गड्ढों से हर पल हादसे का खतरा Reviewed by dainik madhur india on 7:48 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.