सीतापुर तंबौर में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना* एक घर से लाखों के जेवरात, 40 हजार नकद चोरी, दो घरों में कोशिश नाकाम

*सीतापुर तंबौर में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना* 

एक घर से लाखों के जेवरात, 40 हजार नकद चोरी, दो घरों में कोशिश नाकाम

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव में मंगलवार को देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने एक घर में लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया, जबकि दो अन्य घरों में ग्रामीणों के जाग जाने से उनकी कोशिश नाकाम हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार भानीपुर निवासी जगदीश गुप्ता पुत्र नेकराम गुप्ता के परिवार के लोग रात में घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के लाखों रुपयों के आभूषण तथा गृहस्थी का अन्य सामान चोरी कर लिया।
सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। चोरी की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जगदीश गुप्ता के घर वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने गांवके ही कृष्णपाल और श्रीकृष्ण के घरों में भी घुसने का प्रयास किया था।
हालांकि, संदिग्ध आहट सुनकर दोनों परिवारों के सदस्य जाग गए, जिससे चोर वहां से भाग निकले और अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और तंबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश केलिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
सीतापुर तंबौर में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना* एक घर से लाखों के जेवरात, 40 हजार नकद चोरी, दो घरों में कोशिश नाकाम सीतापुर तंबौर में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना*   एक घर से लाखों के जेवरात, 40 हजार नकद चोरी, दो घरों में कोशिश नाकाम Reviewed by dainik madhur india on 6:41 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.