शातिर वाहन चोर को पीपलरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*शातिर वाहन चोर को पीपलरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*

*01आरोपी गिरफ

*चोरी गई मोटर साईकिल जप्त 



*संक्षिप्त विवरणः*- पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चोरी,नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं उक्त घटनाओं में संलिप्त आरोपियो को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्दिशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 09.06.2026 को फरियादी ने चौकी चौबाराधीरा पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि ग्राम खिन्द्राखेडी के खेत में रखी मोटरसाईकिल वाहन क्रमांक MP41 ZL 9470 को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना पीपलरावां पर अपराध क्रमांक 1237/2026 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री HN बाथम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ देवास श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक श्री सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दिलीप सिंह पिता मानसिंह मीणा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुंदीख्डी थाना पीपलरावा को गिरफ्तार कर आरोपी  के कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकिल डीलक्स वाहन क्रमांक  MP41 ZL 9470 को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

*गिरफ्तार आरोपीः*- दिलीप सिंह पिता मानसिंह मीणा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुंदीख्डी थाना पीपलरावा

*जप्त मश्रुकाः*- एक चोरी गई मोटरसाईकिल डीलक्स वाहन क्रमांक  MP41 ZL 9470 जप्त 

*सराहनीय कार्यः*-  उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम उपनिरीक्षक अरुण पिपल्दे चौकी प्रभारी चौबारा धीरा प्रधान आरक्षक 798 सौदान सिंह  आरक्षक 667 र
शातिर वाहन चोर को पीपलरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार* शातिर वाहन चोर को पीपलरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार* Reviewed by dainik madhur india on 11:17 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.