सीतापुर अटरिया में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत* जयपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

*सीतापुर अटरिया में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत* जयपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में जयपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही अटरिया थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस और जीआरपी की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं और मृतक की पहचान के प्रयास कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
सीतापुर अटरिया में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत* जयपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी सीतापुर अटरिया में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत* जयपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Reviewed by dainik madhur india on 4:12 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.