आरटीआई को ठेंगा दिखाने वाले बीईओ सूरजपुर पर डीईओ सख्त, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम सूचना रोकी, आदेश टाले, अब जवाबदेही से नहीं बच पाएगा बीईओ कार्यालय

आरटीआई को ठेंगा दिखाने वाले बीईओ सूरजपुर पर डीईओ सख्त, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम 

सूचना रोकी, आदेश टाले, अब जवाबदेही से नहीं बच पाएगा बीईओ कार्यालय 

दैनिक मधुर इंडिया 
प्रदीप कुमार देवांगन ब्यूरो चीफ जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ 




सूरजपुर - सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी को 222 दिन तक लंबित रखने और प्रथम अपीलीय आदेश की अवहेलना के मामले में आखिरकार जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर अजय कुमार मिश्रा को हस्तक्षेप करना पड़ा है। शिकायत और लगातार उठ रहे सवालों के बाद डीईओ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर हरेन्द्र सिंह को कड़े निर्देश जारी करते हुए 7 दिनों के भीतर वांछित जानकारी जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।‌ 




गौरतलब है कि आवेदक द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद प्रथम अपील की गई, जिस पर डीईओ ने 30 जनवरी 2026 को आदेश जारी कर 10 दिनों के भीतर जानकारी देने के निर्देश दिए थे। लेकिन आदेश के चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।




मामला सार्वजनिक होने और शिकायत दर्ज होने के बाद अब डीईओ ने 4 जून 2026 को नया पत्र जारी कर बीईओ सूरजपुर से जवाब-तलब किया है। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि प्रथम अपीलीय आदेश के बावजूद जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, जो गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला है। डीईओ ने निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर जिला कार्यालय को अवगत कराया जाए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश का भी पालन नहीं हुआ, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई? क्या सूचना को जानबूझकर रोका गया? यदि नहीं, तो 222 दिनों तक सूचना लंबित रहने का कारण क्या है?
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि डीईओ के ताजा निर्देश के बाद सूचना उपलब्ध कराई जाती है या फिर यह आदेश भी पूर्व आदेशों की तरह कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। यदि इस निर्धारित अवधि में भी सूचना नहीं दी जाती, तो यह मामला न केवल आरटीआई कानून की अवमानना बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।
आरटीआई को ठेंगा दिखाने वाले बीईओ सूरजपुर पर डीईओ सख्त, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम सूचना रोकी, आदेश टाले, अब जवाबदेही से नहीं बच पाएगा बीईओ कार्यालय आरटीआई को ठेंगा दिखाने वाले बीईओ सूरजपुर पर डीईओ सख्त, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम   सूचना रोकी, आदेश टाले, अब जवाबदेही से नहीं बच पाएगा बीईओ कार्यालय Reviewed by dainik madhur india on 4:31 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.