सीतापुर बिसवां में ट्रेन से गिरा युवक, दोनों हाथ कटे* गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, जांच में जुटी पुलिस

*सीतापुर बिसवां में ट्रेन से गिरा युवक, दोनों हाथ कटे*
गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक के दोनों हाथ कट गए, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया,जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायल युवक की पहचान 38 वर्षीय सुनील श्रीवास्तव निवासी टेढ़ी पुलिया, लखनऊ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सुनील पेशे से कार चालक है और किसी काम से लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान बिसवां कोतवाली क्षेत्र के परसेहरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे घायल युवक को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचीपुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के दोनों हाथ कट चुके हैं और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि वह किस ट्रेन से गिरा और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा रेलवे अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
बिसवां पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस और रेलवे विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा दुर्घटनावश हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
सीतापुर बिसवां में ट्रेन से गिरा युवक, दोनों हाथ कटे* गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, जांच में जुटी पुलिस सीतापुर बिसवां में ट्रेन से गिरा युवक, दोनों हाथ कटे* गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, जांच में जुटी पुलिस Reviewed by dainik madhur india on 4:05 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.