भांडेर CHC में नर्सिंग स्टाफ का CBMO पर गंभीर आरोपः मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार से परेशान कर्मचारियों ने CMHO को सौंपा ज्ञापन*

*भांडेर CHC में नर्सिंग स्टाफ का CBMO पर गंभीर आरोपः मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार से परेशान कर्मचारियों ने CMHO को सौंपा ज्ञापन*

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।




 भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने खंड चिकित्सा अधिकारी (CBMO) डॉ. इंद्रेश कुमार दोहरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को समस्त नर्सिंग स्टाफ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) दतिया को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर CBMO पर अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया।

नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में आरोप है कि अवकाश मांगने पर कर्मचारियों से अपमानजनक भाषा में बात की जाती है। कई बार छुट्टी स्वीकृत होने के बाद भी अनुपस्थित दर्ज कर वेतन कटौती की चेतावनी दी जाती है।

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों पर निलंबन और कार्रवाई की धमकी दी जाती है। मरीजों और अन्य लोगों के सामने भी स्टाफ को "अनपढ़" और "काम नहीं आता" जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया जाता है, जिससे उनकी गरिमा प्रभावित हो
भांडेर CHC में नर्सिंग स्टाफ का CBMO पर गंभीर आरोपः मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार से परेशान कर्मचारियों ने CMHO को सौंपा ज्ञापन* भांडेर CHC में नर्सिंग स्टाफ का CBMO पर गंभीर आरोपः मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार से परेशान कर्मचारियों ने CMHO को सौंपा ज्ञापन* Reviewed by dainik madhur india on 10:47 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.