मां पीतांबरा माई प्रसाद समिति के सदस्यों द्वारा श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पर शरबत वितरण सेवा।
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
दतिया- भीषण गर्मी के बीच मां पीतांबरा माई प्रसाद समिति के युवाओं द्वारा श्री पीतांबरा पीठ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। मंदिर में देश के कोने-कोने से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गर्मी को देखते हुए समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को शीतल शरबत पिलाकर राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया।
समिति के युवाओं ने बताया कि सेवा भाव से किए गए इस कार्य का उद्देश्य मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत देना है। शरबत वितरण के दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने समिति के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। सेवा कार्य में समिति के कई युवा सदस्य उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया। इस पहल से मंदिर परिसर के बाहर आने-जाने वाले लोगों को भी गर्मी में काफी राहत
मां पीतांबरा माई प्रसाद समिति के सदस्यों द्वारा श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पर शरबत वितरण सेवा।
Reviewed by dainik madhur india
on
10:43 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:43 AM
Rating:

No comments: