एनसीपी नेता प्रवीण कुमार सिंह की जोर दार तरह से पहल,विधान सभा लहरपुर क्षेत्र में जनसंपर्क तेज
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुरजिले की 148 लहरपुर विधान सभा क्षेत्र में एनसीपी नेता प्रवीण कुमार सिंह ने अपना जन संपर्क तेज कर दिया है।
जन संपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विकास के क्षेत्र में काफी पीछे है न यहां आने जाने के सम्पर्क मार्ग सही है न ही आने जाने के कोई संसाधन हैं बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और शिक्षा के क्षेत्र में भी यह क्षेत्र काफी पीछे है इस क्षेत्र में न तो कोई बालिकाओं के लिये इन्टर कालेज है न ही कोई सरकारी डिग्री कालेज। जिसकी वजह से यह क्षेत्र शिक्षा में काफी पीछे है इस क्षेत्र में एक राजकीय डिग्री कालेज एवं एक बालिका इण्टर कालेज की स्थापना होनी चाहिये,तभी क्षेत्र गांव का विकास हो पायेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क के दौरान जनता से काफी प्यार मिला और विधानसभा क्षेत्र में कई बुजुर्गों से आशीर्वाद मिला।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान एनसीपी नेता ने प्यारा पुर हिलालपुर मिश्रापुर बरियारी रघुनाथपुर ईरापुर आदि ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया।
संपर्क के दौरान ग्रामीणों ने बताया चौंका नदी पर पुल न होने के कारण बरसात के समय निकलना मुश्किल हो जाता है और चौंका पुल न होने से बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कत होती है अगर गांव में किसी की तबियत खराब हो जाये तो एम्बुलेंस गांव नहीं पहुंच सकती है। चौका नदी पर पुल निर्माण तत्काल कराया जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि गरीब किसान खुश हाल हैं जबकि यह क्षेत्र में विकास कोसों दूर है यहां के किसान केले की खेती करते है लेकिन यहां बाहर का व्यापारी पहुंच नहीं सकता जिस कारण पिछले साल केला खेतों में सड गया था लेकिन किसान को मुवावजा तक नहीं दिया गया यहां का छात्र अगर पढ़ाई करना भी चाहें तो नहीं कर सकता है क्योंकि कालेज दूर क्षेत्र में है इसलिये सकरन में एक डिग्री कालेज और एक बालिका इण्टर कालेज की स्थापना होनी चाहिये और लखनऊ सीतापुर आने जाने के लिये कम से कम चार रोडवेज बस चलाया जाये। सेमरावां और अदवारी के बीच में चौका पुल का निर्माण कराया जाये।
जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष ललित सिंह मनोज कुमार यादव प्रदीप यादव रामसागर यादव नत्था पुरवा रामपाल यादव नत्थापुरवा नसीम गाजी अनुज निषाद मोहारी नसीम अहमद अनकुल राकेश यादव ने क्षेत्र वासियों से जन सम्पर्क कर उनकी समस्या को लेकर मुद्दा उठाया।
एनसीपी नेता प्रवीण कुमार सिंह की जोर दार तरह से पहल,विधान सभा लहरपुर क्षेत्र में जनसंपर्क तेज
Reviewed by dainik madhur india
on
10:39 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:39 AM
Rating:

No comments: