सीतापुर महमूदाबाद पुलिस मुकदमे से नाराज किशोर पानी टंकी पर चढ़ा* सीतापुर में एक घंटे बाद पुलिस ने उतारा, कार्रवाई के आश्वासन पर माना

*सीतापुर महमूदाबाद पुलिस मुकदमे से नाराज किशोर पानी टंकी पर चढ़ा* सीतापुर में एक घंटे बाद पुलिस ने उतारा, कार्रवाई के आश्वासन पर माना

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के यूनाइटेड स्कूल परिसर स्थित पानी की टंकी पर गुरुवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोर के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने के बाद युवक को सुरक्षितनीचे उतार लिया गया।
जानकारी के अनुसार पानी की टंकी पर चढ़ने वाले युवक की पहचान 17 वर्षीय मेराज पुत्र सिकंदर निवासी थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक गांव में हुए जमीनी विवाद और उस मामले में स्वयं में दर्ज मुकदमे से नाराज था।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह, पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए, जिससे मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक को समझाने का प्रयास करते रहे। करीब एक घंटे बाद युवक प्रशासन की समझाने पर टंकी से नीचे उतर आया।नीचे उतरने के बाद युवक मेराज ने बताया कि गांव के ही अब्दुल रजाक और अन्य लोगों ने रात में उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनकी भैंस खोल ली, हैंडपंप उखाड़ दिया, पानी का नल और शौचालय तोड़ दिया। युवक का कहना था कि जब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने उनके ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि विपक्ष के केवल दो लोगों पर कार्रवाई की गई।
मेराज ने प्रशासन से उनके परिवार पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और पूरे मामले को खत्म करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने युवक को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया है।
सीतापुर महमूदाबाद पुलिस मुकदमे से नाराज किशोर पानी टंकी पर चढ़ा* सीतापुर में एक घंटे बाद पुलिस ने उतारा, कार्रवाई के आश्वासन पर माना सीतापुर महमूदाबाद पुलिस मुकदमे से नाराज किशोर पानी टंकी पर चढ़ा* सीतापुर में एक घंटे बाद पुलिस ने उतारा, कार्रवाई के आश्वासन पर माना Reviewed by dainik madhur india on 6:30 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.