सीतापुर पिसावां खेत में पेड़ से युवक का शव लटका मिला* जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, कई दिन पुराना शव होने की आशंका
*सीतापुर पिसावां खेत में पेड़ से युवक का शव लटका मिला* जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, कई दिन पुराना शव होने की आशंका
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गोपा-मऊ मार्ग पर अकोहरा ग्राम पंचायत के तेंदुआ गांव के पास एक खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ से युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ गांव के पास मुरली पुत्र गंगा के खेत में पेड़ से शव लटका दिखाई दिया। शव कई दिन पुराना लग रहा था। शरीर फूल चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद ग्राम प्रधान आमीर खान ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर इंस्पेक्टर सुनीत कुमार, एसआई अनिल मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। बाद में पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान शव की जेब से आधार कार्ड, रेल टिकट और दवा का पर्चा बरामद किया।दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान हरदोई जिले के गोपामऊ पूर्वी निवासी वली हसन (35) पुत्र बाबू के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की।
मृतक के भाई आमीर हसन ने बताया कि वली हसन फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। वह 17 मई को गोंडा जिले से लापता हो गया था। उसकी तलाश की जा रही थी और 18 मई को गोंडा जिले के बभनान क्षेत्र में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।
परिजनों के मुताबिक, मां हम्दी की 22 जनवरी कोमौत होने के बाद से वली हसन मानसिक तनाव में रहने लगा था। उस पर कुछ लोगों का कर्ज भी था। परिवार ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सीतापुर पिसावां खेत में पेड़ से युवक का शव लटका मिला* जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, कई दिन पुराना शव होने की आशंका
Reviewed by dainik madhur india
on
6:27 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:27 AM
Rating:

No comments: