उरई में परिवहन विभाग की सख्ती: 4 स्लीपर बसों पर कार्रवाई, 299 वाहनों के चालान

उरई में परिवहन विभाग की सख्ती: 4 स्लीपर बसों पर कार्रवाई, 299 वाहनों के चालान

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई, 21 मई जनपद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में 20 मई को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली 2 स्लीपर बसों का चालान किया गया, जबकि 2 अन्य स्लीपर बसों को निरुद्ध करते हुए संकटमोचन मंडी, चौकी कालपी रोड उरई में खड़ा कराया गया।
इसके अलावा प्रवर्तन टीम ने जिले के प्रमुख स्थानों—जोल्हूपुर मोड़, गोबिंदम तिराहा और मेडिकल तिराहा—पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट न पहनने पर 128, सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर 108, रांग साइड ड्राइविंग पर 39, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर 20 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने पर 4 चालान किए गए।
अभियान के तहत कुल 299 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
उरई में परिवहन विभाग की सख्ती: 4 स्लीपर बसों पर कार्रवाई, 299 वाहनों के चालान उरई में परिवहन विभाग की सख्ती: 4 स्लीपर बसों पर कार्रवाई, 299 वाहनों के चालान Reviewed by dainik madhur india on 6:33 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.