सीतापुर खैराबाद में लटके बिजली के तार, कई गायों की मौत ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
सीतापुर खैराबाद में लटके बिजली के तार, कई गायों की मौत
ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर जिले के खैराबाद विकासखंड की ग्राम सभा बनेहटा में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। गांव में कई स्थानों पर 11 हजार केवी के बिजली के तार जमीनसे लगभग 3 फुट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इन खतरनाक तारों की चपेट में आकर अब तक कई गायों की मौत हो चुकी है। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
ग्रामीणों राजेंद्र, गुरप्रीत और मानसिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार लिखित और मौखिक रूप से संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। हालांकि, बिजली विभाग की ओर से अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
राजेंद्र सिंह, मुख्तार सिंह, अवतार और जगतार सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण गांव में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में, ग्रामीणों द्वारा संपर्क किए जाने पर जेई आकाश श्रीवास्तव ने जल्द ही कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।
सीतापुर खैराबाद में लटके बिजली के तार, कई गायों की मौत ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
Reviewed by dainik madhur india
on
2:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
2:53 AM
Rating:

No comments: