डीएम-एसपी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
जनपद जालौन में लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षार्थियों की सुविधाओं की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 3336 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2793 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 543 अनुपस्थित रहे। विभिन्न केंद्रों पर उपस्थिति की स्थिति इस प्रकार रही—आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 480 में से 399 उपस्थित, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 384 में से 318, डीएवी इंटर कॉलेज में 240 में से 199 तथा दयानंद वैदिक कॉलेज में 312 में से 273 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 314, राजकीय इंटर कॉलेज में 318, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 323, सर्वोदय इंटर कॉलेज में 324 तथा श्री गांधी इंटर कॉलेज में 325 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम-एसपी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा
Reviewed by dainik madhur india
on
2:51 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
2:51 AM
Rating:

No comments: