सीतापुर थानगांव में पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की शादी के एक साल बाद हुई घटना, पत्नी का चारपाई पर तो पति का कमरे में मिला शव

सीतापुर थानगांव में पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

शादी के एक साल बाद हुई घटना, पत्नी का चारपाई पर तो पति का कमरे में मिला शव

मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।घटना थाना क्षेत्र के इसरौली गांव की है। पुलिस के अनुसार, दीपू भार्गव ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी छाया देवी की उस समय हत्या कर दी, जब वह आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। बताया गया कि आरोपी पति ने पत्नी के चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपू घर के अंदर गया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक, दीपू भार्गव की शादी हरिहरपुर नेवादा थाना रेउसा निवासी मेवालाल की पुत्री छाया देवी के साथ 9 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछविवाद चल रहा था। मायके पक्ष का कहना है कि गांव के संभ्रांत लोगों की पंचायत के बाद 19 मई 2026 को छाया देवी को ससुराल भेजा गया था।
मृतका के पिता मेवालाल ने बेटी की हत्या का आरोप उसके पति, ननद, सास और ससुर पर लगाया है। परिजनों के अनुसार, छाया देवी चार माह की गर्भवती भी थी, जिससे घटना और अधिक दर्दनाक हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष विमल गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल कानिरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीतापुर थानगांव में पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की शादी के एक साल बाद हुई घटना, पत्नी का चारपाई पर तो पति का कमरे में मिला शव सीतापुर थानगांव में पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की  शादी के एक साल बाद हुई घटना, पत्नी का चारपाई पर तो पति का कमरे में मिला शव Reviewed by dainik madhur india on 2:56 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.